AADARSH CHITRAKATHA

सन 1980-1981 के करीब भारतीय कॉमिक्स के इतिहास में आदर्श चित्रकथा का आगमन हुआ। अमर चित्र कथा के द्वारा प्रस्तुत भारतीय संस्कृति से सम्बंधित धार्मिक, ऐतिहासिक ओर नैतिक कथाओं की लोकप्रियता से संभवतः प्रभावित होकर आर्गस सेन्ट्रल इंटर प्राइजेस के द्वारा आदर्श चित्र कथा का प्रकाशन प्रारंभ किया गया। अमर चित्र कथा के कदमों पर यूं तो अनेको प्रकाशकों ने इस श्रेणी की चित्रकथाएं प्रस्तुत की परन्तु आदर्श चित्रकथा ही सभी मायनों में अमर चित्र कथा के स्तर से मेल खाती थी।

रोचक कहानियों की मनोरंजक प्रस्तुति और सुन्दर चित्रों से सजी आदर्श चित्र कथा भले ही बहुत अधिक समय तक भारतीय  कॉमिक्स के आसमान पर उड़ान न भर पायी हो परन्तु इनकी चित्रकथाएं किसी भी कॉमिक्स प्रेमी के लिए संग्रहणीय हैं।

आदर्श चित्र कथा की चित्रकथाएं  भारतीय संस्कृति से जुडी हुयी थीं। भारतीय घार्मिक ग्रंथों, इतिहास और नैतिक कथायों से प्रेरित कहानियों का समावेश इन चित्रकथाओं में किया गया था।

आदर्श चित्रकथा बड़े आकार में रंगीन रूप में प्रकाशित होती थी और इनमे 32 पेज होते थे। संभवतः ये चित्रकथाएं सेट में प्रकाशित न हो एकल रूप में प्रति माह प्रकाशित होती थी। प्रकाशन की भाषाएँ हिंदी और अंग्रेजी हुआ करती थी।

प्रस्तुत सूचि सादर धन्यवाद सहित यहाँ से ली गयी है |

आदर्श चित्र कथाओं की सूची
अंक चित्रकथाओं के नाम (ENGLISH) चित्रकथाओं के नाम (हिंदी)
01 The City of Nine Gates नौ द्वारों की नगरी
02 Rishyasringa ऋष्य श्रिंग
03 Balarama to the Rescue बलराम की विजय
04 Sadhu and Lilavati साधू और लीलावती
05 Brahma's Instructions to Gods, Men and Demons देव, मानव और दानव को ब्रह्म के आदेश
06 Battle of Wits अकबर और बीरबल
07 Ahalya अहिल्या
08 Bhadra Kundalakesha भद्रा कुण्डकेशा
09 Jassa Singh Ahluwalia जस्सा सिंह अहलुवालिया
10 King Prasenjita and His Son राजा प्रसन्नजीत और उनका पुत्र
11 The Sons of Bharadwaja and Raibhya भारद्वाज और रैभ्या के पुत्र
12 Veda Vyasa वेद व्यास
13 Tales of Hanuman हनुमान की कहानियाँ
14 The False Hermit and Other Stories ढोंगी साधू और अन्य कथाएँ
15 Santoshi Mata संतोषी माता
16 Swami Rama Tirtha स्वामी रामतीर्थ
17 Katthahari Jataka काठाहारी जातक
18 Jaisal and Toral जैसल और तोरल
19 A Fool's Luck मूर्ख का भाग्य
20 Sai Baba of Shirdi शिर्डी के साईबाबा
21 Jadabharata जड़ भारत
22 Vishnu Sahasranama of 999 Names ९९९ नाम वाले सहस्त्रनाम विष्णु
23 The Advent of Sri Krishna श्री कृष्णावतार
24 King Janaka राजा जनक
25 Aandal ओडल
26 Kanya Kumari कन्या कुमारी
27 The Twelve Jyotirlingas बारह ज्योतिर्लिंग
28 The Dove and the Hunter कबूतर और शिकारी
29 The Tales of Ganesh गणेश की कथायें
30 The Pot of Gold स्वर्ण पात्र
31 Kardama and Devahuti कर्दम और देवाहुती
32 Tales from the Shiva Purana शिव पुराण की कथायें
33 Dhruva ध्रुव
34 Sudarshan the Worrior महावीर सुदर्शन
35 Roar Lion Roar गरज शेर गरज
36 The Pigeon and the Jackal and other Stories कबूतर, सियार और अन्य कहानियाँ
37 The Siege of Ranthambor रंथम्बोर का घेराव
38 King Paari सम्राट पारी
39 Prithvi Vallabh पृथ्वी वल्लभ
40 The Pauper Prince दरिद्र राजकुमार
41 Ambarisha अम्बरीश
42 The Monkey Prince वानर राजकुमार
43 Sri Venkateswara श्री वेंकटेश्वर
44 The Nayanar Saints नयनार के संत
45 The Proud Potter and Other Stories घमंडी कुम्हार और अन्य कथाएं
46 Swami Sivanand स्वामी शिवानन्द









Post a Comment: