Saturday 30 December 2017

एक मजेदार किस्सा।
कृष्णा कुमार।
में एक बार कटक जा रहा था, राज्यरानी एक्सप्रेस की रात की ट्रेन से। जब सुबह ट्रैन महानदी के सामने पहुंची तब हो हल्ले ने मेरी नींद तोड़ दी।
मेरे आगे की सीट में दो लोग बैठे थे। पता नही दोनों कौन सी दुनिया से आये थे या फिर कान को घर मे भूल गए थे। जो बात कर रहे थे, खुद ही बोल रहे थे, खुद ही समझ रहे थे, और उम्मीद कर रहे थे कि दूसरा भी समझ गया है।
मतलब दोनों ही बहरे लग रहे थे, अब कान के बहरे थे या अक्ल के वे ही जाने।
पहला:- अरे भाई। क्या तुम कटक जा रहे हो?
दूसरा:- नही में कटक जा रहा हूँ।
पहला:- ओहो। नही मुझे लगा कि तुम कटक जा रहे हो इसलिए पूछा।
दूसरा:- नही ऐसी गलती सबसे होती है। मुझे भी लगा था कि आप कटक जा रहे हैं। अच्छा वहां देखो, (इशारा करते हुए) वो जो खेत है वहां से दो मिल दूर मेरा घर जाने का रास्ता है।
पहला:- हाँ, सही कहा। मुझे भी वो बाजूवाली महिला बड़ी मस्त लगती है।में भी उन्हें कब से घूर रहा हूँ। असल मे वो मेरी जान पहचान की है, कहो तो बात करा दूँ?
तब ही वहां एक बच्चा उनके बीच आ आकर बैठ जाता है।
बच्चा:-(जो कि थोड़ा ऊंची आवाज में बोलता है।) तो क्या आप उन्हें जानते है?
पहला:- हाँ। असल मे वो पहले वो हमारे ही गांव में रहती थी। तब इसके वहां बहुत चर्चे थे। अरे, इसके बहुत सारे बोयफ़्रेंडस जो थे।
बच्चा:- अंकल आप क्या कह रहे हैं, मुझे ठीक से सुनाई नही दे रहा। थोड़ा ऊंचा बोलिये।
पहला:- अरे बेटा। तुम नही जानते, इसको सम्भालना कितना मुश्किल था जब में इसका बॉयफ्रेंड था। उफ्फ, इसके नखरे। कितना खर्च करवाती थी।अच्छा हुआ इसकी शादी किसी बेवकुफ से हो गई। अरे मुझे तो तरस आता है उस गधे पर की वो कितना बड़ा बेवकुफ है। अच्छा वो चुड़ैल, उसके हाथ मे जो कंगन है वो मेने ही दिए थे, चौथे वैलेंटाइन डे पर, लेकिन सबको बताते फिरेगी की पुष्तैनी है।वो बैग भी उसका नही है, वो तो सुधांशु ने दिया था। कसम से वो बैग अभी तक लटका कर घूमती है, सुधांशु की निशानी मानकर घूमती होगी।इसका पति इसको कुछ देता नही है क्या? सिर्फ अपने बोयफ़्रेंडस के दिए हुए समानो को रखी हुई है। देखो कैसे महानदी को देख रही है,इस महानदी में डूब मरना चाहिए इसको।
दूसरा बहरा (उनकी बात सुनते हुए ):- बेटा। अंकल किस चुड़ैल की बात कर रहे हैं?
बच्चा:- पापा ये मम्मी के बारे में बात कर रहे हैं।
(में:-😱😱😱भाई में थोड़ा बाथरूम से आ रहा हूँ, अगर यहां हंसा तो उस आदमी के साथ साथ मुझे भी मार पड़ जाएगी।😂😂😂😂😂)

Post a Comment: